मित्रों जैसा की आप सभी अवगत ही होगें कि इस साल कई महान हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं बीते दिनों बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का भी अकस्मिक निधन हो गया था। इस मौत की खबर ने सबकों काफी हतास कर दिया है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनके फैंस के साथ साथ शहनाज को भी काफी बड़ा झटका लगा है। यहां तक कि सिद्धार्थ के जाने का गम शहनाज गिल बर्दाश्त नही कर पा रही है। ऐसे में फैंस शहनाज गिल को लेकर काफी चिंता में रहे हैं। वहीं हाल शहनाज गिल का एक वीडियों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इस वीडियों में शहनाज गिल रोती हुई नजर आ रही है। (अधिक जानकारी के लिये नीचे दिये गये वीडियों को देखें)

आपको बता दें कि इस वीडियो में वह बर्तन धोती हुई कहती हैं कि “कभी नहीं सोचा था कि बिग-बॉस के घर से निकलने के बाद मुझे बर्तन धोना पड़ेगा”। बर्तन धोते हुए वह रोती हुई भी दिखीं। उन्होंने कहा कि मेरे लाखों-करोड़ो फैन मेरे हाथों से ऑटोग्राफ लिए हैं। यह हाथ थकने के बाद भी बर्तन धोएगा। हालांकि यह यह एक पुराना वीडियो है, जो हाल ही वायरल हुआ है। शहनाज इस वीडियो में हरे रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई दिखी हैं। उनका पुराना अंदाज हर किसी को आकर्षित करता है। लोगों को उनके अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार है। हालाकि शहनाज गिल का एक और अपडेट फैन को मिला है।जिसकी वजह से फैंस काफी उत्साहित दिख रहे है।

आपकी जानकारी के लिये बता दें सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने नए पोस्ट से फैंस को सरप्राइज कर दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने अगली प्रोजेक्ट ‘हौसला रख’ के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के पहले लुक को भी रिलीज कर दिया है और ये भी बताया कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। ये बात सुनकर फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गए कि फिल्म में शहनाज गिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में शिंदा ग्रेवाल और सोनम बाजवा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।