मित्रों आज के समय में अगर अमीरों की बात की जाये तो सबसे पहला नाम अम्बानी परिवार का आता है, क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर इनके संबंध में काफी खबरे वायरल हो रही है। आज अगर हम अंबानी की बात करे तो भारत में एक जाना माना नाम है। देश के सबसे अमीर लोगों में मुकेश अम्बानी का नाम आता है। हालाकि भारत में इंटरनेट सर्विस में एलन मस्क की एंट्री होने की वजह से अंबानी के साथ साथ सुनील मित्तल को भी काफी बड़ा झटका लगा है।

आपको बता दें कि दुनिया के सबसे रईस अरबपति एलन मस्क आने वाले दिनों में भारत के कारोबारी मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल की परेशानी बढ़ा सकते हैं। दरअसल, एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस स्टारलिंक भारत में एंट्री करने वाली है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक स्टारलिंक दिसंबर 2022 से भारत में ब्रॉडबैंड सेवाओं की पेशकश करने का इरादा रखती है। कंपनी को वर्तमान में टर्मिनल्स के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार है। भारत के स्टारलिंक कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने कार्यालय में पहले दिन एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि कंपनी को पहले ही भारत में 5,000 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। हम ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने के इच्छुक हैं।

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि स्टारलिंक की भारत में एंट्री से मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और सुनील मित्तल की एयरटेल के सामने एक नई प्रतिस्पर्धा होगी। सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस के जरिए इन कंपनियों के बीच टक्कर होगी। इंटरनेट का प्रसार दूरदराज इलाकों तक और सस्ते प्लान के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिस्पर्धा होगी, जिसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।