मित्रों जैसा की आप सभी अवगत ही होगें कि बॉलीवुड दुनिया में कई ऐसे अभिनेता व अभिनेत्रियों ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बना ली है। वहीं हमे कई सारी फिल्मे इस फिल्म इंड्रस्टी ने मनोरंजन के लिये दी है जो की हमे काफी पसन्द आयी है, इस फिल्म इंड्रस्टी में ऐसे तो बहुत सी खूबसूरत अभिनेत्रियां है जो कि अपने अभिनय से लोगों को अपना दिवाना बनाया है, आज हम इन्हीं में से एक ऐसी अभिनेत्री के संबंध में बताने जा रहे है, जिन्हे विश्व सुन्दरी के ऑवार्ड से नवाजा गया था।

दरअसल हम बात कर रहे है, खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की, जो कि बच्चन परिवार की बहू है। ऐश्वर्या ने अपनी ख़ूबसूरती के दम पर ही बॉलीवुड में एक अच्छा और बड़ा मुकाम हांसिल किया है। केवल बॉलीवुड ही नहीं अब तो हॉलीवुड भी ऐश्वर्या की ख़ूबसूरती और उनके काम का दीवाना है, पर आज हम इनकी रील लाइफ नही बल्कि रियल लाइफ के संबंध में बात करने वाले है।

दरअसल हम लोग इस बात से तो अवगत ही है कि अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के जीवन में आने वाला प्यार नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी एक समय पहले सुर्खियों में छाई हुई थी पर बाद में इनका ब्रेकअप हो गया परंतु आज भी ऐश्वर्या और सलमान के प्यार के किस्से दोहराए जाते हैं। वैसे सलमान भी ऐश्वर्या के पहले प्यार नहीं है। ऐश्वर्या राय के जीवन में जो पहला शख्स आया था उसका नाम राजीव मूलचंदानी था। जब ऐश्वर्या राय मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने में लगी हुई थीं तो उसी दौरान राजीव मूलचंदानी उनके जीवन में आए थे। धीरे-धीरे इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं परंतु जब ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया तो वह राजीव मूलचंदानी से दूर हो गईं। इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अपने सिर पर जब मिस वर्ल्ड का ताज पहना था तो उस दौरान हेमंत त्रिवेदी की डिजाइन की हुई गाउन ऐश्वर्या ने पहना था। एक समय ऐसा था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। इतना ही नहीं बल्कि साथ जीने मरने की कसमें भी खाई थीं। इन दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की शूटिंग से शुरू हुई थी। उन दिनों इन दोनों की प्रेम कहानी खूब सुर्खियों में छाई हुई थी। सभी लोगों को यही लग रहा था कि ऐश्वर्या और सलमान अपने प्यार को शादी तक ले जा सकते हैं परंतु किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सलमान खान के व्यवहार से तंग आकर ऐश्वर्या राय ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। ऐश्वर्या राय का नाम अभिनेता विवेक ओबरॉय से भी जुड़ चुका है। ऐसा बताया जाता है कि विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। एक समय पहले इन दोनों की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही थी।

सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या पूरी तरह से टूट गई थीं। तब विवेक ओबरॉय ही उनका सहारा बने थे। फिल्म “क्यों हो गया ना” के दौरान विवेक और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और धीरे-धीरे इन दोनों के बीच की दूरियां नज़दीकियों में बदलने लगी थीं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने आखिर में साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। आराध्या अपनी क्यूटनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।