मित्रों जैसा की आप सभी अवगत ही होगें कि अभी कुछ ही दिनों बाद करवा चौथ आने वाला है। जिसमें अधिकतर लोग अपनी पत्नी को गिफ्ट के तौर पर गहने लेकर देना पसन्द करते है। इस बार करवा चौथ के पहले ही सोने के भाव में हुई बड़ी गिरावट। आपको बता दें कि सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि बीते सोमवार को सोना 746 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। वहीं, चांदी का हाजिर भाव पिछले बंद के मुकाबले 104 रुपये प्रति किलो गिरा है। इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 18 अक्टूबर 2021 से देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

शाम का बंद भाव
धातु | 18अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | 14 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999(24 कैरेट) | 47384 | 48125 | -741 |
Gold 995(23 कैरेट) | 47194 | 47932 | -738 |
Gold 916(22 कैरेट) | 43404 | 44083 | -679 |
Gold 750(18 कैरेट) | 35538 | 36094 | -556 |
Gold 585(14 कैरेट) | 27720 | 28153 | -433 |
Silver 999 | 63110 रुपये प्रति किलो | 63290 | -180 |
आपको बता दें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने में मामूली तेजी, चांदी में 323 रुपये का उछाल दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 37 रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,306 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,269 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 323 रुपये के उछाल के साथ 62,328 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,005 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.36 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस रह गयी जिससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई। मिलेजुले वैश्विक संकेतकों और डॉलर के मजबूत होने से सोमवार को सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया। ” अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से करीब 8870 रुपये सस्ता है। चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 12898 रुपये सस्ती है। इस पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1500 रुपये का अंतर आ सकता है।
धातु | 18 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | 14 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24कैरेट) | 47379 | 48125 | -746 |
Gold995 (23कैरेट) | 47189 | 47932 | -743 |
Gold916 (22कैरेट) | 43399 | 44083 | -684 |
Gold750 (18कैरेट) | 35534 | 36094 | -560 |
Gold585 (14कैरेट) | 27717 | 28153 | -436 |
Silver999 | 63186 रुपये प्रति किलो | 63290 रुपये प्रति किलो | -104 रुपये प्रति किलो |
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंव करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि सोना अगले एक साल में 57 हजार से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। उनका कहना है कि लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि निवेश के पहले पूरी पड़ताल जरूर करें।